Dhanbad News : चार लेबर कोड मजदूरों को गुलाम बनाने का फरमान : शत्रुघ्न महतो

Dhanbad News : चार लेबर कोड मजदूरों को गुलाम बनाने का फरमान : शत्रुघ्न महतो

Dhanbad News : यूकोवयू की ब्लॉक दो एवं गोविंदपुर कमेटी द्वारा शनिवार को लिलौरी मंदिर में मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन विधायक सह यूकोवयू के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न महतो की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. उसमें बीसीसीएल के सभी 12 एरिया के मजदूर व पदाधिकारी शामिल हुए. विधायक ने कहा कि यह चारों लेबर कोड लागू करने की घोषणा मजदूरों के अधिकारों का हनन है. यह लेबर कोड मजदूरों को गुलाम बनाने का फरमान है. इससे औद्योगिक संबंधों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने मजदूरों से मजदूर विरोधी लेबर कोड के खिलाफ 12 फरवरी की घोषित हड़ताल को सफल बनाने की अपील की. जेबीसीसीआइ सदस्य लखन लाल महतो ने कहा कि यह लेबर कोड मालिकों के दबाव में लाया गया है. केंद्र सरकार ने मजदूरों द्वारा सालों तक किये गये संघर्षों से हासिल अधिकारों पर जबरदस्त हमला किया है. इससे जेबीसीसीआइ के गठन और 12वीं वेतन समझौता होगा कि नहीं, इस पर प्रश्नचिह्न लग जायेगा. झारखंड प्रदेश एटक के महामंत्री अशोक यादव ने कहा कि मजदूरों के लिए सबसे बड़ा संघर्ष का दिन आ गया है. वेतन समझौता कराने, वर्तमान सुविधाओं को बचाने, जमीन के बदले नौकरी के अधिकार पर हमले को बचाने के लिए हड़ताल को सफल बनाये जाने की जरूरत है. मौके पर बीसीसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य भवानी बंद्योपाध्याय, सेफ्टी बोर्ड के सदस्य शिशिर कुमार महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष एमडी शरीफ, नंदू यादव, कोषाध्यक्ष संन्यासी नायक, क्षेत्रीय सचिव तुलसी साव, लक्ष्मण महतो, भरत महतो, मुरारी पांडेय, अरशद हुसैन, पालचंद महतो, सुरेश चौहान, संतोष दास, उदय शंकर दुबे, अजय साव, आनंद नायक आदि थे. संचालन सत्येंद्र गुप्ता ने तथा धन्यवाद ज्ञापन तुलसी साव ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >