Dhanbad News : निरसा पुलिस अनुमंडल में निकाला गया फ्लैग मार्च

Dhanbad News : निरसा पुलिस अनुमंडल में निकाला गया फ्लैग मार्च

Dhanbad News :दुर्गापूजा के मौके पर पूरे निरसा पुलिस अनुमंडल में मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च मैथन स्थित निरसा पुलिस अनुमंडल कार्यालय से प्रारंभ होकर कुमारधुबी, गलफड़बाड़ी, चिरकुंडा, पंचेत, कालूबथान ओपी क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडाल का दौरा करते हुए एमपीएल ओपी व निरसा थाना क्षेत्र पहुंचा, जहां फ्लैग मार्च का समापन हुआ. नेतृत्व कर रहे एसडीपीओ निरसा रजत माणिक बाखला कर रहे थे. मौके पर चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय, इंस्पेक्टर फागू होरो, रविकांत प्रसाद, निरसा थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा, मैथन प्रभारी आकृष्ट अमन, पंचेत प्रभारी प्रभात रंजन राय, कुमारधुबी प्रभारी मैथ्यू एक्का, गलफड़बाड़ी प्रभारी दीपक दास, कालूबथान प्रभारी नितेश कुमार मिश्रा, एसआइ अर्जुन सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >