Dhanbad News : बलियापुर : झायुमो अध्यक्ष के लिए पांच व सचिव के लिए चार आवेदन

Dhanbad News : बलियापुर : झायुमो अध्यक्ष के लिए पांच व सचिव के लिए चार आवेदन

Dhanbad News : झायुमो के गठन के लिए गुरुवार को बलियापुर हाइस्कूल मैदान में कार्यकर्ताओं की बैठक झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली अंसारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव पद के चयन को लेकर कई दावेदार सामने आये. प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए पांच एवं प्रखंड सचिव पद के लिए चार आवेदन आये. युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूरज महतो एवं जिला सचिव शंकर महतो दोनों पदों के लिए प्राप्त आवेदन साथ लेकर चले गये. केंद्रीय कमेटी इसका निर्णय लेगी. बैठक में पार्टी के जिला सचिव मन्नू आलम, युद्धेश्वर सिंह, ईश्वर मरांडी, राजेंद्र हेंब्रम, रमेश महतो, अकबर अली, मो खातिर, लालमोहन महतो, अब्दुल कदिर आदि थे. संचालन झामुमो प्रखंड सचिव निर्मल रजवार कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >