मोदीडीह में लगी आग युवकों की सक्रियता से काबू में आयी

युवकों की सक्रियता से आग बुझी.

सिजुआ. मोदीडीह दो नम्बर बस्ती के सजग युवकों की सक्रियता के कारण मोदीडीह बस्ती में हादसा टल गया. बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर समय मोदीडीह कोलियरी के बंद चार नंबर चानक व बालू बैंकर के समीप झाड़ियों में भीषण आग लग गयी थी. गर्मी की तपिश और हल्की हवा के कारण यह आग तेजी से सिजुआ साइडिंग व तरणताल की ओर बढ़ने लगी. यह देखकर मोदीडीह दो नम्बर बस्ती के युवकों ने आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू कर दिया . उसका नतीजा यह रहा कि आग बस्ती की ओर बढ़ने से पहले आग को बुझा दिया गया. आग इतनी भयावह थी कि थोड़ी देर होने से विकराल रूप ले लेती. स्थानीय युवाओं के इस प्रयास से बड़ा हादसा टल गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >