लोयााबाद में तीन जगह लगी आग, मिठाई दुकान में सामान जले

लोयाबाद क्षेत्र में शनिवार की रात व रविवार को तीन आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. बांसजोड़ा 12 नंबर स्थित जेबीवीएनएल के सब स्टेशन के समीप झाड़ियों में आग लग गयी.

लोयाबाद.

लोयाबाद क्षेत्र में शनिवार की रात व रविवार को तीन आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. बांसजोड़ा 12 नंबर स्थित जेबीवीएनएल के सब स्टेशन के समीप झाड़ियों में आग लग गयी. इसके अलावा शेख अलाउद्दीन के आवास तथा लोयाबाद मोड़ पर दीपिका स्वीट्स दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. लोगों ने अलाउद्दीन के आवास और दीपिका स्वीट्स में लगी आग को किसी तरह बुझायी. शेख अलाउद्दीन के आवास में कोई क्षति नहीं हुई है. दीपिका स्वीट्स दुकान में बर्तन, पंखा व अन्य सामान जल गये. विद्युत कर्मियों ने किसी तरह सब स्टेशन के पास लगी आग बुझायी. राम रहीम का टैंकर से पानी मंगा कर आग बुझाने में मदद की. दीपिका स्वीट्स में शनिवार की रात तीन बजे आग लगी थी. लोयाबाद थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में सहयोग किया. रविवार की सुबह सात बजे आरएस के बाहर और अंदर की झाड़ियों में आग लग गयी. इसकी चिंगारी से शेख अलाउद्दीन के आवास की छत पर गिरे पेड़ के पत्ते व प्लास्टिक में आग पकड़ ली. लोगों ने मौके पर आग बुझा दी. इससे कोई नुकसान नहीं हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >