– तेजाब हमला मामले में एक पक्ष ने दर्ज करायी प्राथमिकी

गोमो में तेजाब हमलाकांड में एक पक्ष ने दर्ज करायी प्राथमिकी

गोमो.

हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चमड़ा गोदाम में जमीन विवाद में हुई मारपीट को लेकर गीता देवी ने मामला दर्ज कराया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है. गीता देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति तथा बच्चों के साथ बुधवार की सुबह करीब छह बजे अपनी जमीन पर चहारदीवारी निर्माण करवा रही थी. इस दौरान पुराना बाजार निवासी लव नारायण स्वर्णकार, गोपाल सोनी, रीता गुप्ता तथा अन्य दो-तीन महिलाएं उसकी जमीन पर पहुंच कर चहारदीवारी तोड़ने लगे. जब उनलोगों ने मना किया तो धक्का-मुक्की करते हुए तेजाब से हमला कर दिया. इस हमले में गीता देवी, बिनोद महतो, उषा कुमारी तथा अनिता कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. उन्होंने इस मामले में लव नारायण स्वर्णकार, गोपाल सोनी, रीता गुप्ता तथा अन्य दो-तीन महिलाओं को आरोपी बनाया गया है. पुलिस कांड संख्या 30/2024 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुटी है. हरिहरपुर थानेदार गिरधर गोपाल ने बताया कि लव नारायण स्वर्णकार की ओर से अभी तक किसी ने फर्द बयान या लिखित शिकायत नहीं मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >