Dhanbad News : अंतत : मृत कर्मी की पत्नी को मिला नियोजन, 72 घंटे बाद उठा शव

Dhanbad News : अंतत : मृत कर्मी की पत्नी को मिला नियोजन, 72 घंटे बाद उठा शव

Dhanbad News : बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र की न्यू आकाशकिनारी कोलियरी में कोलकर्मी राजकुमार भुइयां (53) का शव 72 घंटे बाद शनिवार को उठा. नियोजन को लेकर बुधवार की शाम से शव कोलियरी में पड़ा हुआ था. विवाद के कारण मामला सलट नहीं पा रहा था. अंततः सांसद ढुलू महतो ने बीसीसीएल सीएमडी से दूरभाष व स्थानीय जीएम-पीओ से चिटाही में वार्ता की. उसके बाद मृतक के छोटे पुत्र महादेव भुइयां को प्रोविजनल नियोजन देने पर सहमति जतायी गयी. बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कोलियरी पहुंच कर आश्रित को नियुक्ति पत्र सौंपा. उसके बाद शाम सात बजे शव को उठाकर दाह संस्कार के लिए मुक्ति धाम लिलौरी मंदिर ले जाया गया. मौके पर पीओ जेके जायसवाल, मैनेजर अमित कुमार, भुइयां समाज के जिलाध्यक्ष इंद्रदेव भुइयां, मुखिया अर्जुन भुइयां, जुलूस राम भुइयां, राजेंद्र प्रसाद, राजकुमार भुइयां, किस्मत भुइयां, राम लखन भुइयां, श्याम सुंदर भुइयां, संटू गुप्ता आदि थे. मृतक का पैतृक गांव गयाजी (बिहार) है. मृतक को दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं. मुखिया अर्जुन भुइयां ने कहा कि एक शातिर व्यक्ति के कारण मृतक के परिजनों को यह दिन देखना पड़ा. उक्त शातिर व्यक्ति ने 20 वर्ष तक कर्मी का शोषण किया. उसके पैसे पर राज किया. इसके बाद गलत हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर प्रबंधन को गुमराह किया. इसको लेकर खूब राजनीति भी हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >