Dhanbad News : एमपीएल के हाइवा मालिकों के दो गुटों में मारपीट, तनाव

Dhanbad News : एमपीएल के हाइवा मालिकों के दो गुटों में मारपीट, तनाव

Dhanbad News : एमपीएल के हाइवा एसोसिएशन में वर्चस्व को लेकर मंगलवार को हाइवा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पांड्रा के मुखिया उज्ज्वल तिवारी एवं सक्रिय सदस्य खुशरी के मुखिया सपन गोराईं के पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हो गयी. घटना निरसा जामताड़ा रोड के सिंदरी मोड़ में हुई. करीब छह घंटे तक एमपीएल में कोयला, फ्लाई ऐश व बलकर वाहन की ट्रांसपोर्टिंग ठप रही. मारपीट के बाद उज्ज्वल तिवारी के समर्थन में पूर्व जिप सदस्य मन्नू तिवारी, मधुरेंद्र गोस्वामी, बाम्पी चक्रवर्ती, धीरज मिश्रा सहित अन्य पहुंचे, जबकि सपन गोराईं की ओर से एकलाख हुसैन, मुख्तार शेख, भीम गोराईं सहित अन्य मौजूद थे. विधायक अरूप चटर्जी ने जल्द ही प्रबंधन से बात कर समस्या समाधान करवाने का आश्वासन दिया. उसके बाद मामला शांत हुआ. किसी पक्ष ने थाना में कोई शिकायत नहीं की है.

क्या है मामला

हाइवा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उज्ज्वल तिवारी गुट के लोगों का कहना है कि श्री तिवारी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने 14 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को एमपीएल का बलकर वाहनों को रोक दिया था. मांगों में पेयजल, सड़क, बिजली, स्ट्रीट लाइट व रोजगार से जुड़ी मांगें शामिल थीं. शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन चल रहा था कि दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर बेवजह हंगामा किया और हाइवा को रोक दिया, जबकि सपन गोराईं ने आरोपों को खंडन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >