मैकेनिक के घर से पचास हजार की चोरी

मैकेनिक के आवास से चोरी

गोमो. हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरकोट्टा गांव के परसगजरा टोला में मैकेनिक मो आफताब अंसारी के घर शुक्रवार की रात नकदी समेत करीब पचास हजार रुपये की चोरी हो गयी. उन्होंने इस संबंध में स्थानीय थाना में शिकायत की है. जानकारी के अनुसार गर्मी के कारण आफताब का पूरा परिवार छत पर सोया था, जिसका फायदा उठा चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया. उसके घर से कुछ चांदी के जेवरात तथा 17 हजार रुपये नकद की चोरी हुई है. नगदी समेत चोरी गए सामानों का अनुमानित लागत करीब पचास हजार रुपये है. हरिहरपुर थानेदार गिरधर गोपाल ने बताया कि चोरी की दोनों घटनाओं में जांच पड़ताल चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >