Dhanbad News : वाशरी डिवीजन के 12 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गयी विदाई

इसमें विभिन्न कोल वाशरियों से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सम्मानित किया गया

बीसीसीएल के वाशरी डिवीजन क्षेत्रीय कार्यालय में बुधवार को अप्रैल माह में सेवानिवृत्त होने वाले 12 कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन वाशरी डिवीजन के सम्मेलन कक्ष में महाप्रबंधक की उपस्थिति में किया गया. इसमें विभिन्न कोल वाशरियों से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. समारोह में बुधई राम व चंदन चक्रवर्ती (महुदा कोल वाशरी), राधू साव, जगरनाथ प्रसाद गुप्ता व कलिपदो महतो (मुनीडीह वाशरी), दामू गोप, सादन सिंह, जगरनाथ दास, जदू रजवार व कलावती बाउरिन (सुदामडीह वाशरी) और तारापदो बावरी व राधू महतो (भोजूडीह वाशरी) को सम्मानित किया गया. मौके पर वाशरी डिवीजन के पीओ बिपिन कुमार सिंह (मुनीडीह व महुदा), प्रेम चंद्र झा (भोजुडीह), पीके राजू (पाथरडीह व सुदामडीह), क्षेत्रीय पदाधिकारी (मानव संसाधन) निर्मला किरण, क्षेत्रीय पदाधिकारी (वित्त) राजेश कुमार, प्रबंधक (मानव संसाधन) प्रिया सिंह, उप-प्रबंधक (मानव संसाधन) पल्लवी, उप-प्रबंधक (मानव संसाधन) फखरुद्दीन अंसारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARENDRA KUMAR SINGH

NARENDRA KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >