Dhanbad News: धनबाद के 77 केंद्रों पर हुई उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा

जेएसएससी की ओर से आयोजित झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा में पांच हजार से ज्यादा अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित.

झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का आयोजन रविवार को तीन पालियों में किया गया. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से आयोजित इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए सुबह से ही जिला प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा. धनबाद के 77 केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 28056 परीक्षार्थियों को शामिल होना था. प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पांच हजार से ज्यादा अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ सभी केंद्रों पर रही.

तीन पालियों में आयोजित हुई परीक्षा

उत्पाद सिपाही परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गयी. पहली पाली की परीक्षा में 28056 परीक्षार्थियों को शामिल होना था. इसमें कुल 22955 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 5101 अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में कुल 28056 में 22954 उपस्थित व 5102 अनुपस्थित रहे. वहीं तीसरे पाली में 22941 में 5115 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे.

नागपुरी प्रश्नपत्र उलझाया

परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने के बाद कई परीक्षार्थी परेशान दिखे. परीक्षार्थियों ने बताया कि हिंदी, इंग्लिश के अलावा अन्य विषय ठीक थे, लेकिन नागपुरी में आये प्रश्नपत्र ने थोड़ा उलझाया है, लेकिन कुल मिलाकर परीक्षा ठीक रही.

पति व बच्चे के साथ पहुंची थी अनेक परीक्षार्थी

परीक्षा को लेकर कई महिला परीक्षार्थी अपने बच्चे व पति के साथ पहुंची हुई थी. पति परीक्षा के दौरान बच्चे को बाहर संभाल रहे थे. परीक्षा खत्म होते ही बच्चे व परीक्षार्थी के चेहरे पर मुस्कान देखने लायक थी.

2023 से चल रही बहाली प्रक्रिया

उल्लेखनीय है कि उत्पाद सिपाही के 583 पदों पर नियुक्ति के लिए इस परीक्षा की प्रक्रिया वर्ष 2023 से चल रही है. शारीरिक जांच परीक्षण में लगभग 5.50 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. सात चयन पर्षदों के माध्यम से शारीरिक दक्षता परीक्षा 22 अगस्त से चार सितंबर 2024 तक हुई थी. इस दाैरान विभिन्न केंद्रों में लगभग 16 अभ्यर्थियों की माैत भी हो गयी थी. इस घटना के बाद राज्य सरकार ने सिपाही बहाली के लिए संयुक्त नियमावली का गठन किया है, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षण में दाैड़ में दूरी को कम किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >