धनबाद.
एसएसएलएनटी महिला कॉलेज प्रशासन की गलतफहमी के कारण यूजी सेमेस्टर-4 (ओल्ड कोर्स, सत्र 2021-24) की परीक्षा सोमवार को 30 मिनट देर से शुरू हुई. परीक्षा सुबह 9:00 बजे से शुरू होनी थी, लेकिन कॉलेज प्रशासन को इस शेड्यूल की जानकारी नहीं थी और यहां परीक्षा 9:30 बजे शुरू की गयी. सोमवार को इंटरप्रेन्योरशिप / लाइफ स्किल एंड पर्सनालिटी डेवलपमेंट विषय की परीक्षा होनी थी. इसकी अवधि डेढ़ घंटे (सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक) निर्धारित थी. कॉलेज प्रशासन इससे अनजान था और मान रहा था कि परीक्षा सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी. परीक्षा में देरी पर छात्रों ने किया हंगामासुबह 9:00 बजे से पहले ही 100 से अधिक परीक्षार्थी कॉलेज के बाहर एकत्र हो गये थे. कॉलेज प्रशासन के परीक्षा शेड्यूल से अनजान होने के कारण छात्रों को समय पर परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया. इससे नाराज छात्रों ने कॉलेज गेट पर हंगामा शुरू कर दिया. बाद में जब कॉलेज प्रशासन को सही समय की जानकारी मिली, तो आनन-फानन में परीक्षा 9:30 बजे शुरू की गई.अन्य परीक्षा केंद्रों पर नहीं हुई गड़बड़ी
इस परीक्षा के लिए धनबाद और बोकारो के नौ कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. धनबाद में जीएन कॉलेज, बीएसके मैथन, सिंदरी कॉलेज, कतरास कॉलेज, आरएस मोर कॉलेज, जबकि बोकारो में केबी कॉलेज बेरमो, चास कॉलेज और बीएस सिटी कॉलेज परीक्षा केंद्र थे. एसएसएलएनटी महिला कॉलेज को छोड़ अन्य किसी भी परीक्षा केंद्र से ऐसी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली. एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में तीन कॉलेजों का परीक्षा केंद्र था.गलतफहमी की वजहयह सेमेस्टर फोर (ओल्ड कोर्स, सत्र 2021-24) की अंतिम परीक्षा थी. इससे पहले हुई सभी परीक्षाएं सुबह 10:00 बजे से शुरू हुई थीं, लेकिन केवल सोमवार की परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे तय था. कॉलेज प्रशासन इस बदलाव पर ध्यान नहीं दे सका, जिसके कारण यह गलतफहमी हुई. हालांकि, दोपहर 1:00 बजे से होने वाली परीक्षा अपने निर्धारित समय पर ही शुरू हुई.
कोटयह गलती गलतफहमी के कारण हुई है. इससे परीक्षा शुरू होने में 30 मिनट की देरी हुई.– डॉ शर्मिला रानी, प्राचार्या, एसएसएलएनटी महिला कॉलेज
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
