Dhanbad News : हर शख्स की आंखें थीं नम, न्यू साइडिंग बस्ती में पसरा मातम

Dhanbad News : हर शख्स की आंखें थीं नम, न्यू साइडिंग बस्ती में पसरा मातम

Dhanbad News : जोगता थाना क्षेत्र की सिजुआ न्यू साइडिंग बस्ती में मंगलवार को एक ही परिवार के माता-पिता व बच्ची की मौत के मामले को लेकर इलाके में मातम पसरा हुआ है. बुधवार को तीनों शवों को सिजुआ स्थित दाऊद नगर बस्ती में मृतक के पिता जमाल के निजी आवास पर लाया गया, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गयीं. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. मृत बच्ची के दादा जमाल अंसारी दादी रजिया खातून की हालत सबसे ज्यादा खराब थी. दोनों बार-बार बेहोश हो रहे थे, जिसे संभालने में आसपास के लोग जुटे रहे. बाद में तीनों मृतकों का जनाजा एक साथ दफनाने के लिए निकाला गया. उसमें बस्ती के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए. भद्रीचक फतेहपुर कब्रिस्तान में दफनाया गया. घटना ने पूरे समुदाय को झकझोर कर रख दिया है. इधर, स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटा है. मालूम हो कि मंगलवार की देर संध्या राजा अंसारी 25 वर्ष, पत्नी अमीना खातून 20 वर्ष तथा इनकी दो वर्षीया पुत्री मायरा की मौत हो गयी थी.

बोकारो से पहुंचे अमीना के परिजनों ने जताया आक्रोश, प्रबुद्ध लोगों ने समझाया

अमीना के बालीडीह (बोकारो) मायके से सैकड़ों की संख्या में परिजन एवं ग्रामीण बुधवार को मृत राजा के घर पहुंचे. घटना का जिम्मेवार राजा के परिजनों को ठहराया. इस दौरान परिजन के साथ आये ग्रामीण काफी आक्रोश में थे. किसी तरह से प्रबुद्ध लोगों ने उसे समझा-बुझाकर शांत कराया. अमीना की मां हलीमन बीबी ने बताया कि उसे तीन पुत्री तथा पांच बेटे हैं, जिसमें अमीना सबसे छोटी थी. वह बहुत प्यारी थी. मौके पर मृतका का भाई रोशन अंसारी, नौशाद अंसारी, मुखिया बालेश्वर सिंह राठोर, सोहेल अख्तर अंसारी, एजाज अहमद आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >