Dhanbad News: हर वार्ड में बनेगा कुत्तों के लिए फीडिंग जोन

नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में पशु जन्म नियंत्रण एवं रेबीज उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान कई अहम निर्णय लिए गये.

नगर निगम ने शुरू की पहल, पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन अभियान भी जल्द

धनबाद.

नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में पशु जन्म नियंत्रण एवं रेबीज उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान कई अहम निर्णय लिए गये. बैठक में नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों की नसबंदी एवं एंटी रेबीज टीकाकरण का कार्य नियमित रूप से संचालित हो. उन्होंने कहा कि नसबंदी एवं टीकाकरण के बाद सभी कुत्तों को उसी स्थान पर छोड़ा जाएगा, जहां से उन्हें पकड़ा गया था. यह प्रक्रिया सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप होगी. उन्होंने संचालित एबीसी सेंटर के कार्यों की नियमित समीक्षा करने, संसाधनों, वाहनों तथा पशु पकड़ने वाली टीमों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने को कहा. बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर निगम क्षेत्र के हर वार्ड में कुत्तों के लिए फीडिंग जोन की स्थापना की जाएगी. जहां आवारा कुत्तों को सुरक्षित तरीके से भोजन उपलब्ध कराया जाएगा.

पालतू कुत्तों का टीकाकरण रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा

नगर निगम शीघ्र ही पालतू कुत्तों के लिए पंजीकरण अभियान चलायेगा. इसके तहत सभी पशु मालिकों को अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण कराना और उनके टीकाकरण रिकॉर्ड को अद्यतन रखना अनिवार्य होगा. ऐसा नहीं करने पर पशु मालिकों पर कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >