Dhanbad News: बीबीएम कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता

Dhanbad News: हिंदी पखवारा पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

Dhanbad News: हिंदी पखवारा पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन Dhanbad News: बीबीएम कॉलेज बलियापुर में हिंदी पखवारा पर शनिवार को समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने अपनी सृजनात्मक एवं वाकपट्टू प्रतिभा का प्रदर्शन किया. निबंध प्रतियोगिता में अनुराग कुमार ठाकुर प्रथम, पूजा नाग द्वितीय एवं मनीषा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं भाषण प्रतियोगिता में रितु कुमारी प्रथम, काजल कुमारी द्वितीय एवं मनीषा कुमारी तृतीय स्थान पर रही. मुख्य अतिथि कॉलेज के सचिव अधिवक्ता राहुल कुमार महतो, प्राचार्य डॉ जितेंद्र महतो एवं कॉलेज के अन्य व्याख्याताओ के हाथों चयनित प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया. मौके पर डॉ रामचंद्र यादव, डॉ विजय कुमार यादव, डॉ करमचंद महतो, निमाई चंद्र महतो, प्रो सुकुमार महंत, प्रो शिखा रानी महतो, शंकर किशोर महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >