Dhanbad News: रविवार को भी कटी एक हजार से ज्यादा बकायेदारों की बिजली

Dhanbad News: प्रीपेड मीटर का इस्तेमाल कर रहे बकायदारों पर कार्रवाई जारी

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. जेबीवीएनएल के धनबाद डिवीजन अंतर्गत प्रीपेड मीटर का इस्तेमाल करने वाले बकायदारों के घर व प्रतिष्ठानों का बिजली कनेक्शन कटने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा. लगभग एक हजार से ज्यादा उपभोक्ता, जिनका 10 हजार रुपये या इससे अधिक बिल बकाया है, उनके घरों की बिजली रविवार को अचानक काट दी गयी. बिना किसी पूर्व सूचना के हजारों उपभोक्ताओं के घरों की बिजली स्वतः बंद हो गयी. मीटर में लगे रिले सिस्टम से दूर से ही लाइन डिस्कनेक्ट कर दिया गया. अचानक घरों की बिजली कटने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. बता दें कि प्रीपेड मीटर का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए नया नियम लागू किया गया है. इसके तहत उपभोक्ताओं के प्रीपेड अकाउंट में न्यूनतम 200 रुपये का बैलेंस रहना अनिवार्य है. यदि अकाउंट बैलेंस 200 रुपये से कम होगा, तो सिस्टम स्वत: बिजली काट देगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >