DHANBAD NEWS : बिजली विभाग ने 220 जगहों पर छापेमारी, 26 पर केस

बिजली चोरी के खिलाफ विभाग ने चलाया मेगा छापेमारी अभियान

बिजली विभाग ने धनबाद सर्किल में विशेष छापेमारी अभियान चलाया है. सोमवार को 220 जगहों पर हुई छापेमारी के बाद 26 लोगों पर बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया है. वहीं पांच लाख 51 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है. धनबाद डिवीजन में 64 जगहों पर हुई छापेमारी में नौ पर एफआइआर और एक लाख 90 हजार रुपये जुर्माना, गोविंदपुर डिवीजन में 56 जगहों पर छापेमारी में नौ पर बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया. वहीं दो लाख 70 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया. इसके अलावा निरसा डिवीजन में 72 जगहों पर छापेमारी कर छह पर मामला दर्ज कराया गया और 78 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया. झरिया डिवीजन में 28 जगहों पर छापेमारी कर दो लोगों पर एफआइआर दर्ज कर 13 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया.

चास सर्किल में 212 जगहों पर हुई छापेमारी :

वहीं चास सर्किल की बात करें तो 212 जगहों पर छापेमारी की गयी है. 37 के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया है वहीं चार लाख 91 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है. चास डिवीजन में 96 जगहों पर छापेमारी की गयी 16 पर बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया वहीं दो लाख 17 हजार रुपये जुर्माना, लोयाबाद डिवीजन में 68 जगहों पर छापेमारी की गयी. 14 पर बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया और एक लाख 92 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया वहीं तेनुघाट डिवीजन में 48 जगह छापेमारी की गयी, सात पर बिजली चोरी का मामला संबंधित थाना में दर्ज कराया गया वहीं 82 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >