Dhanbad News : डिबूडीह चेकपोस्ट में टेंपो व बाइक में टक्कर, इसीएलकर्मी की मौत, पुत्र घायल

Dhanbad News : डिबूडीह चेकपोस्ट में टेंपो व बाइक में टक्कर, इसीएलकर्मी की मौत, पुत्र घायल

Dhanbad News : झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा स्थित डिबूडीह बराकर पुल पर सोमवार को कोयला लोड टेम्पो व बाइक आमने-सामने टकरा गये. उसमें इसीएलकर्मी पांडेश्वर निवासी राजेन्द्र बिंद (50) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए मैथन पुलिस ने एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. टेंपो चालक मौके से फरार हो गया. बताया जाता है कि दोपहर 12 बजे पश्चिम बंगाल से राजेन्द्र बिंद अपनी बाइक से पुत्र के साथ झारखंड की ओर आ रहे थे. उसी दौरान उसी लेन में कोयला लदा टेम्पो पश्चिम बंगाल की ओर से तेज रफ्तार से जा रहा था. डिबूडीह पुल पर आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. उसके कारण राजेंद्र की मौत हो गयी. घटना के बाद करीब आधा घंटा तक रोड पर जाम लग गया. पुलिस ने टेंपो एवं बाइक को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >