निरसा में DVC का 33 हजार केवी ट्रांसमिशन तार टूटा, 40 गांवों में ब्लैकआउट

निरसा-जामताड़ा रोड पर डीवीसी का 33 हजार केबीए तार गिरने से 40 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है. मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है.

निरसा-जामताड़ा रोड के बेलडांगा के पास गुरुवार की सुबह डीवीसी के 33 हजार केवीए ट्रांसमिशन टावर का तार अचानक टूटकर गिर गया. तार गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने तत्काल निरसा बिजली सब स्टेशन और डीवीसी को सूचना देकर बिजली कटवायी. इस दौरान करीब एक घंटे तक निरसा-जामताड़ा रोड पर आवागमन भी बाधित रहा.

सुबह करीब नौ बजे डीवीसी मैथन के अधिकारी और संवेदक कंपनी से जुड़े कर्मचारी मौके पर पहुंचे. इसके बाद ट्रांसमिशन लाइन की मरम्मत का काम शुरू किया गया. समाचार लिखे जाने तक डीवीसी के चीफ इंजीनियर धर्मदास त्रिपाठी, डीजीएम सुजीत कुमार और असिस्टेंट डीजीएम की देखरेख में मरम्मत कार्य जारी था.

30 से 40 गांवों में ब्लैकआउट

ट्रांसमिशन तार टूटने के कारण बरवादीह, साना, गंगापुर, बेलडांगा, पल्हारपुर, कामारडीह, पुरनी, बाथानडांग, मदनडीह, पालूरडी, दुर्गापुर, रघुनाथपुर लाघाटा, बरबेदिया, रतनपुर चरकुनिया, विशाल पहाड़ी और तेलफेला समेत करीब 30 से 40 गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही. बिजली गुल होने के कारण इन इलाकों में ब्लैकआउट की स्थिति बन गयी. बिजली के साथ कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति भी ठप हो गयी. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

झारखंड के साथ बिहार में भी होती है बिजली आपूर्ति

जानकारी के अनुसार, डीवीसी की इस ट्रांसमिशन लाइन से झारखंड के जामताड़ा, दुमका, देवघर, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज के अलावा बिहार के भागलपुर, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज समेत कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति होती है. ऐसे में ट्रांसमिशन लाइन में खराबी आने से बड़े इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई.

क्या कहते हैं विभागीय अधिकारी

निरसा विद्युत विभाग के एसडीओ नीतीश कुमार ने बताया कि डीवीसी की ट्रांसमिशन लाइन का तार टूट गया है. डीवीसी की ओर से इसकी मरम्मत करायी जा रही है. ट्रांसमिशन लाइन की मरम्मत पूरी होने के बाद निरसा क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरिंदम चक्रवर्ती

अरिंदम चक्रवर्ती बीते 11 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। वे निरसा क्षेत्र की खबरों की रिपोर्टिंग और संपादकीय समन्वय का दायित्व निभाते हैं। स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्रीय घटनाओं पर तथ्यपरक एवं विश्वसनीय रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >