Dhanbad News: डीवीसी का पीजीसीआइएल के साथ हुआ करार

Dhanbad News: डीवीसी ने पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआइएल) के साथ गुरुवार को गुड़गांव में एक समझौता किया.

Dhanbad News: डीवीसी ने पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआइएल) के साथ डीवीसी में ट्रांसमिशन एसेट मैनेजमेंट सिस्टम (टीएएमएस) विकसित करने के लिए गुड़गांव में एक समझौता किया. अधिकारियों ने कहा कि पावरग्रिड के प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के रूप में इस पहल से सिस्टम की दक्षता बढ़ेगी और संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित होगा. इससे डीवीसी सब स्टेशनों का रिमोट कंट्रोल और मॉनिटरिंग होगी. रिमोट एक्सेस सिस्टम (आरएएस) प्रचलन होगा, ऑटोमेटेड फॉल्ट एनालिसिस सिस्टम (एएफएएस) का कार्यान्वयन, उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की जाएगी. समझौता के मौके पर डीवीसी की ओर से तकनीकी सदस्य स्वप्नेंदु कुमार पांडा, कार्यकारी निदेशक (सिस्टम) दिनेश कुमार सिंह, एसजीएम जयंत दत्ता एवं पावर ग्रिड की ओर से निदेशक (संचालन) नवीन श्रीवास्तव, पीजीसीआइएल के सीइओ संजय गुप्ता, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डोमन यादव के बीच किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >