राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से पहले धनबाद में ट्रायल रन, कारकेड में घुसे वाहन और 2 सांड

Draupadi Murmu Carcade Trial Run: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के धनबाद आगमन से पहले शहर में 50 वाहनों के कारकेड के साथ ट्रायल रन किया गया. इसकी वजह से 2 घंटे तक यातायात ठप रहा और लोग परेशान होते रहे. कारकेड के बीच में कभी टोटो आ जा रहा था, तो कभी बाइक. 2 सांड भी सड़क पर आ गये. बड़ी मशक्कत के बाद पुलिसवालों ने सांडों को वहां से हटाया.

Draupadi Murmu Carcade Trial Run: धनबाद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियों का पूर्वाभ्यास बरवाअड्डा के हवाई पट्टी से शुरू हुआ. यहां से राष्ट्रपति के आगमन के बाद उनके जाने के प्रस्तावित मार्ग और कार्यक्रम स्थल तक जाने वाली संभावित रूट पर कारकेड मूवमेंट का अभ्यास कराया गया. इस वजह से लगभग 2 घंटे तक सड़क जाम हो गयी. जाम से स्कूली बच्चों से लेकर आम लोग तक परेशान रहे. कारकेड के निर्बाध आयोजन स्थल तक पहुंचने के तमाम इंतजामों के बावजूद कारकेड के गुजरने से पहले सड़क पर कभी कार, तो कभी बाइक आ जा रही थी. टोटो वाले भी रुकने का नाम नहीं ले रहे थे. सड़क पर 2 सांड भी आ गये.

  • 50 गाड़ियों के काफिले के साथ निकला कारकेड, 2 घंटे तक लगा रहा जाम
  • रणधीर वर्मा चौक पर रुकने का नाम नहीं ले रहा था टोटो, सड़क पर दो सांड भी घुसे
  • स्कूली बच्चों से लेकर आम लोग तक रहे परेशान

अधिकारियों को सौंपी गयी जिम्मेवारी

रिहर्सल के दौरान सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया. सुरक्षा में तैनात जवानों को पोस्टिंग प्वाइंट्स पर भेजा गया. यातायात व्यवस्था को भी परखा गया, ताकि राष्ट्रपति के काफिले को बिना किसी रुकावट और देरी के गंतव्य तक पहुंचाया जा सके. बरवाअड्डा हवाई अड्डा से निकले कारकेड में पहला वाहन एसडीएम और उसके ठीक पीछे उपायुक्त की गाड़ी थी. उसके बाद एसएसपी से लेकर अन्य पुलिस पदाधिकारी के अलावा दो एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी काफिले में मौजूद थी. कारकेड मेमको मोड़ होते हुए सिटी सेंटर, रणधीर वर्मा चौक, पुलिस लाइन होते हुए कार्यक्रम स्थल आइआइटी आइएसएम पहुंचा.

बस में बैठे-बैठे परेशान हुए स्कूली बच्चे. फोटो : प्रभात खबर

सभी चौक-चौराहों पर लगा था जाम

रिहर्सल के दौरान शहर के कई इलाकों में घंटों यातायात बाधित रहा. जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. सुबह से ही बरआअड्डा से लेकर आईएसएम (आईआईटी) कैंपस तक के प्रस्तावित रूट पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था. रिहर्सल के दौरान काफिले की गति, सुरक्षा घेरा, आपात प्रबंधन तथा अन्य सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूरे रूट का ट्रायल किया गया. इस दौरान धनबाद के बैंकमोड़, सरायढेला, रणधीर वर्मा चौक, बरवाअड्डा समेत कई प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक जाम लग गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्कूल बसें फंसी, बच्चे हुए परेशान

रिहर्सल के पूर्व इससे संबंधित निर्देश जारी किये गये थे, फिर भी हर तरफ जाम लगा रहा. कारकेड के आने के आधा घंटा पहले सड़क बंद कर दिया गया था. इससे कई स्कूल बसें और एंबुलेंस भी जाम में फंस गयीं. कर्मचारियों को ऑफिस पहुंचने में देरी हुई.

जाम में फंसे एंबुलेंस और स्कूल बस. फोटो : प्रभात खबर

सांड, टोटो और बाइक चालक नहीं रुके

रणधीर वर्मा चौक पर कारकेड आने के पूर्व किसी भी वाहन को सड़क पर नहीं आने दिया जा रहा था. इसी बीच, यहां 2 सांड कहीं से सड़क आ गये. पुलिस ने उसे किसी तरह से हटाया. काफी कोशिशों बाद भी इस सड़क पर कभी टोटो वाले घुस रहे थे, तो कभी बाइक चालक. वहां पर तैनात पुलिस पदाधिकारी लगातार सभी को जल्दी-जल्दी हटाने का प्रयास कर रहे थे. बाद में पुलिसकर्मियों ने बाइक से घूमकर पता लगाया कि कोई किसी गली से, तो कोई सिटी सेंटर के पास से एंट्री कर रहा है. अंतिम समय में सभी को रोककर किसी तरह कारकेड को गुजारा गया.

इसे भी पढ़ें

सरायकेला-खरसावां के जंगल में विस्फोट, दूर तक सुनी गयी आवाज, धुआं-धुआं हुआ जंगल

PHOTOS: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंचीं, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

46 दिन बाद कुवैत से झारखंड पहुंचा प्रवासी श्रमिक रामेश्वर महतो का शव

सर्वदलीय बैठक के बाद बोले हेमंत सोरेन- भारी बारिश के बीच आहूत हुआ है मानसून सत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >