– मुगमा : मासस के मिलन समारोह में दर्जनों युवक शामिल
मुगमा.
मासस द्वारा शिवडंगाल मुगमा स्थित खेल मैदान में शुक्रवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता व संचालन जिप सदस्य बादल बाउरी ने किया. इस दौरान आसपास के दर्जनों युवकों ने मासस का दामन थामा. समारोह में पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि मासस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है, क्योंकि मासस ही गरीब, मजदूर नौजवानों का हक व अधिकार की आवाज उठाती है. लोकसभा चुनाव का दौर है. मासस इस बार लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी. शामिल होने वालों में सूरज बाउरीूूूूूूूू राजू पाल, बिट्टू मरांडी, रोहित कुमार, समित, राहुल, केला खान, रोशन,अरमान, सुरेश चौहान, राजू खान, अमन, राहुल राजू खान, आनंद कुमार, सुजीत शर्मा, आकाश दास, अजय दास, शिवा व अन्य शामिल थे. मौके पर मुखिया मनोज राउत, रोशन मिश्रा, अंजू चटर्जी, उपमुखिया बलराम दास, कृष्णा यादव, राजू चटर्जी, राजेन्द्र यादव आदि थे.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।