dhanbad news: कुत्ते का आतंक : एक दिन में सात लोगों को बनाया शिकार

गिरिडीह के बगोदर में गुरुवार को एक ही इलाके के सात लोगों को पागल कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया. सभी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज धनबाद पहुंचे. घायलों में चार किशोर व तीन महिलाएं शामिल हैं. इनमें गंभीर रूप से घायल एक महिला को रांची रेफर कर दिया गया.

धनबाद.

गिरिडीह के बगोदर में गुरुवार को एक ही इलाके के सात लोगों को एक पागल कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया. सभी इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचे. घायलों में चार किशोर व तीन महिलाएं शामिल हैं. इसमें से एक महिला की नाक ही कुत्ते ने नोच कर गायब कर दी है. उसे रांची रेफर कर दिया गया. वहीं पवन कुमार के दो बच्चों प्रिंस कुमार (सात वर्ष) व पुरव कुमार (पांच वर्ष) को कुत्ते ने काटकर बुरी तरह घायल कर दिया है. पवन कुमार ने बताया कि उनके मोहल्ले में गुरुवार को अचानक कहीं से एक पागल कुत्ता आ गया. इसके बाद कुत्ते ने गली में खेल रहे बच्चों पर हमला करना शुरू कर दिया. इस दौरान बच्चों को बचाने गये लोगों को भी कुत्ते से काटकर घायल कर दिया. अंत में मोहल्ले के लोगों ने मिलकर उसे मार दिया. पावन ने बताया कि एसएनएमएमसीएच में उन्हें दवा नहीं मिली. उनलोगों को रेबीज की सुई बाहर से खरीदनी पड़ी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >