गायत्री शक्तिपीठ में जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन

गायत्री शक्तिपीठ बस्ताकोला में रविवार को गायत्री परिवार की ओर से जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया.

झरिया.

गायत्री शक्तिपीठ बस्ताकोला में रविवार को गायत्री परिवार की ओर से जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया. अध्यक्षता विभूति शरण सिंह ने की. मुख्य अतिथि वीणा शरण, लता जायसवाल व मुख्य ट्रस्टी विभूति शरण सिंह ने कार्यक्रम की शुरूआत की. श्री सिंह ने कहा कि पूरे विश्व का धर्म एक है, जिसे हम विश्व धर्म, मानव धर्म कह सकते हैं. धर्म का एक ही लक्ष्य है सत्यम शिवम व सुंदरम. मीडिया प्रभारी भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि आगामी कार्यक्रम गृह गायत्री यज्ञ एवं उपासना 23 मई को किया जायेगा. 31 मई को नशा उन्मूलन, ज्योति कलश, भारतीय संस्कृति ज्ञान दीप, ज्ञान परीक्षण कार्यक्रम होगा. मौके पर गायत्री परिवार के नरेश भट्ट, प्रो मनोहर महतो, मधुरबिंदर सिंह, एके गौतम, आरती शर्मा, विनोद साव, अशोक स्वर्णकार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >