Dhanbad News : धकोकसं की ब्लॉक टू क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. संचालन क्षेत्रीय सचिव उत्तम कुमार पांडेय ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह मौजूद थे. बैठक में कार्यकर्ता निर्माण और सदस्यता बढ़ोतरी विस्तार पर चर्चा की गयी. कार्यकारी अध्यक्ष श्री सिंह ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को मजदूरों से संपर्क कर उनके समस्याओं का निष्पादन करने का काम करने का दिशा निर्देश दिये. मौके पर संघ के उपाध्यक्ष मंतोष तिवारी, संयुक्त महामंत्री भौतिक महतो, प्रभारी संत कुमार चौहान, राम कुमार पांडेय, राजेन्द्र प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, मनोज कुमार, प्रवीण रंजन, तहमिद मियां आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
