Dhanbad News : क्राइम मीटिंग में बोले एसएसपी-संगठित अपराध रोकें व फरार गैंगस्टर्स को जल्द करें गिरफ्तार

थानों में पेंडेंसी कम करने, भगोड़े अपराधियों की धरपकड़ तेज करने सहित मादक पदार्थों, मवेशियों की तस्करी करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश

जिला पुलिस मुख्यालय के सभागार में सोमवार को एसएसपी एचपी जनार्दनन के नेतृत्व में क्राइम मीटिंग हुई. एसएसपी ने कानून व्यवस्था को पुख्ता और प्रभावी बनाने को लेकर कई निर्देश दिये. थानेदारों को जिला में संगठित अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने व फरार गैंगस्टर्स और उसके गुर्गों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा. एसएसपी ने थानों में पेंडेंसी कम करने, भगोड़े अपराधियों की धरपकड़ तेज करने सहित मादक पदार्थों, मवेशियों की तस्करी करने वालों पर कठोर कार���रवाई करने का निर्देश दिया. सभी दुकान, मॉल, बाजार, अपार्टमेंट व भीड़ भाड़ वाले इलाके में सीसीटीवी कैमरा लगवाने काे कहा. साथ इलाके में गश्त बढ़ाने पर जोर दिया. मीटिंग में सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, डीएसपी टू डीएन बंका, एसडीपीओ बाघमारा पुरुषोत्तम सिंह, एसडीपीओ सिंदरी आशुतोष सत्यम, एसडीपीओ निरसा रजत मणिक बाखला, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, डीएसपी ट्रैफिक अरविंद सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे.

महिला व बाल उत्पीड़न मामलाें को गंभीरता से लें :

एसएसपी ने कहा कि दुष्कर्म, महिला व बाल उत्पीड़न तथा पोक्सो के तहत दर्ज मामले में गंभीरता पूर्वक निर्धारित अवधि में जांच पूरी कर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया. महिला सुरक्षा को लेकर सभी थानों को बेहद संवेदनशील रहने को कहा. न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट व कुर्की के आदेश को यथाशीघ्र तामिला करने, लंबित मुकदमों की जांच में तेजी लाने और यथाशीघ्र सभी मामलों की चार्जशीट समर्पित करने का निर्देश दिया.

साइबर अपराध पर जतायी चिंता :

जिले में बढ़ते साइबर अपराध पर चिंता जताते हुए एसएसपी ने साइबर सेल को इन वारदातों में संलिप्त अपराधियों की पहचान सुनिश्चित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई को तेज करने काे कहा. साथ ही साइबर अपराध से बचाव के लिए आमलोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया. कहा कि

अवैध कारोबार पर लगायें अंकुश

: एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर लॉटरी, जुआ, सट्टा, अवैध शराब व मादक पदार्थो की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करने काे कहा. डायन बिसाही व अंधविश्वास को समाज से दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narendra kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >