धनबाद की महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा, 3 लाख 46 हजार लाभुकों को मिली सम्मान राशि

धनबाद की 3.46 लाख महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि पहुंची. रक्षाबंधन से पहले 86.52 करोड़ रुपये का डीबीटी के जरिए हुआ भुगतान.

रक्षाबंधन से पहले धनबाद जिले की 3 लाख 46 हजार 084 महिला लाभुकों के खातों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की जुलाई 2026 की सम्मान राशि पहुंच गयी है. जिले में कुल 86 करोड़ 52 लाख 10 हजार रुपये का आधार आधारित भुगतान किया गया है. राशि सीधे लाभुकों के बैंक खातों में अंतरित की गयी है. इससे जिले की बड़ी संख्या में महिलाओं को रक्षाबंधन के पहले आर्थिक सहारा मिला है.

भुगतान प्रक्रिया आधार आधारित माध्यम से की गयी पूरी

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि योजना के तहत जिले के प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों में शामिल पात्र महिला लाभुकों के बैंक खातों में राशि का भुगतान किया गया है. भुगतान की प्रक्रिया आधार आधारित माध्यम से पूरी की गयी है.

गोविंदपुर में 51 हजार से अधिक लाभुक

आंकड़ों के अनुसार गोविंदपुर में सर्वाधिक 51,338 महिला लाभुकों को योजना का लाभ मिला. इनमें प्रखंड कार्यालय क्षेत्र के 50,485 और अंचल क्षेत्र के 853 लाभुक शामिल हैं. इसके बाद बाघमारा में कुल 51,562 लाभुक दर्ज हैं. इनमें प्रखंड कार्यालय क्षेत्र के 44,189 और अंचल क्षेत्र के 7,373 लाभुक हैं.

सबसे कम लाभान्वित पूर्वी टुंडी में

झरिया अंचल के 44,341, धनबाद अंचल के 32,382 और तोपचांची प्रखंड के 27,020 लाभुकों के खातों में भी सम्मान राशि भेजी गयी है. निरसा में 23,715, बलियापुर में 22,506, कलियासोल में 19,894, पुटकी में 18,132, एग्यारकुंड में 21,957, टुंडी में 16,492 तथा पूर्वी टुंडी में 9,721 महिलाओं को योजना का लाभ मिला.

डीबीटी से भुगतान में लाभुकों को हुई सुविधा

इन सबके अलावा धनबाद प्रखंड के 7,024 समेत अन्य संबंधित क्षेत्रों के लाभुक भी भुगतान सूची में शामिल हैं. प्रशासन के अनुसार राशि का सीधे बैंक खाते में अंतरण होने से लाभुकों को भुगतान प्राप्त करने में सुविधा हुई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shobhit ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >