एसएसपी प्रभात कुमार ने डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन अभियान के तहत बेहतर काम करने वाले चार पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को सम्मानित किया. चार्जशीट एवं अंतिम प्रतिवेदन से संबंधित लीगेसी डेटा के अंतर्गत इंटिग्रेटेड इंफॉर्मेशन फॉर्म-V की ऑनलाइन प्रविष्टि कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले इन पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया. धनबाद पुलिस की ओर से पुराने लंबित अभिलेखों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अद्यतन करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में पाथरडीह थाना के आरक्षी संख्या 2348 शंकर कुमार महतो ने 10 कांडों, केंदुआडीह थाना के आरक्षी संख्या 1326 अफजल हुसैन ने 17 कांडों, तेतुलमारी थाना के सीसीटीएनएस ऑपरेटर आरक्षी संख्या 1087 नसीरुद्दीन ने 23 कांडों तथा राजगंज थाना के आरक्षी संख्या 1331 परमेश्वर गोप ने 29 कांडों की ऑनलाइन प्रविष्टि कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की.
Dhanbad News: डिजिटल पुलिसिंग में उत्कृष्ट योगदान पर चार पुलिसकर्मी सम्मानित

Dhanbad News: डिजिटल पुलिसिंग में उत्कृष्ट योगदान पर चार पुलिसकर्मी सम्मानित
Copied link
एसएसपी ने डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन अभियान के तहत बेहतर काम करने वाले चार पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया.