धनबाद, गोल ग्राउंड फायर ब्रिगेड के समीप स्थित जिला परिषद की 10 दुकानों की मंगलवार को खुली डाक के माध्यम से नीलामी की गयी. नीलामी प्रक्रिया में दुकानों के लिए बोली लगाने वालों की भारी भीड़ उमड़ी. सबसे ज्यादा चर्चा एक नंबर दुकान की रही, जिसकी बोली बढ़ते-बढ़ते 60 हजार रुपये मासिक किराये तक पहुंच गयी. जानकारी के अनुसार, सभी दुकानों का बेस प्राइस 2500 से 3000 रुपये मासिक तय किया गया था. लेकिन, व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लोकेशन होने के कारण बोली लगातार बढ़ती चली गयी. कई दुकानों के लिए प्रतिस्पर्धात्मक डाक हुई. अन्य दुकानों का किसी का 20000 रुपए किसी का 30000 किसी का 35000 रुपए तक डाक गया. नीलामी प्रक्रिया जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई. इस दौरान जिला अभियंता संजय दास, कार्यपालक पदाधिकारी भी मौजूद थे. अधिकारियों ने बताया कि दुकानों की नीलामी पारदर्शी तरीके से खुली डाक के जरिये पूरी की गयी, जिससे जिला परिषद को बेहतर राजस्व प्राप्त होगा. पहली बार मुख्य सड़क से अलग हट कर सरकारी दुकानों की बोली इतनी ज्यादा गयी है.
Dhanbad News: गोल्फ मैदान के समीप 60 हजार मासिक किराये पर बिकी जिप दुकान
Dhanbad News: 25 सौ बेस प्राइस से शुरू हुई बोली, नीलामी प्रक्रिया में दुकानों के लिए बोली लगाने वालों की भारी भीड़ उमड़ी.
