Dhanbad News: अप्रोच रोड को लेकर वार्ता, अधिवक्ताओं को मिला आश्वासन

Dhanbad News: प्रशासन ने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि सड़क किनारे जमा कचरे को हटाकर उनके बैठने की समुचित व्यवस्था की जाएगी. इससे अधिवक्ताओं के कार्य निष्पादन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी.

धनबाद, कोर्ट रोड स्थित इवीएम वेयरहाउस से जोड़ने वाली अप्रोच रोड के निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं की चिंता अब दूर होती नजर आ रही है. जानकारी के अनुसार निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ट्रकों के सुचारू आवागमन के लिए बनायी जा रही सड़क से अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी. सोमवार को इस मामले को लेकर धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे के साथ उनके कार्यालय में वार्ता की. प्रशासन व अधिवक्ताओं के बीच सड़क की चौड़ाई को लेकर चर्चा की गयी. अधिवक्ताओं ने बताया कि पहले प्रस्तावित 35 फीट चौड़ी सड़क की जगह अब 25 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिससे अधिवक्ताओं के लिए पर्याप्त स्थान सुरक्षित रह सके. यह आश्वासन दिया गया. प्रशासन ने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि सड़क किनारे जमा कचरे को हटाकर उनके बैठने की समुचित व्यवस्था की जाएगी. इससे अधिवक्ताओं के कार्य निष्पादन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी. वार्ता से पहले परिसर में हो रहे हंगामा को मजिस्ट्रेट नारायण राम ने शांत कराया. वार्ता में मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >