Dhanbad News: गैंगस्टर प्रिंस खान तक रंगदारी का पैसा पहुंचाने वाला सोनू गिरफ्तार

Dhanbad News: फरार अपराधी प्रिंस खान के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआइटी) की कार्रवाई जारी, निशानदेही पर पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में.

धनबाद, फरार अपराधी प्रिंस खान के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआइटी) की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में एसआइटी ने प्रिंस खान के करीबी गुर्गे व कथित रिसीवर धनबाद निवासी सोनू को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से रंगदारी की रकम रिसीव कर विभिन्न माध्यमों से प्रिंस खान तक पहुंचाता था. पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है.

निजी काम से लौटा था बिहार

सूत्रों के अनुसार पुलिस को कई दिनों से सोनू की तलाश थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि वह कुछ माह से राज्य के बाहर रह रहा था और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था. हाल ही में वह किसी निजी काम से धनबाद लौटा था. इसकी भनक लगते ही एसआइटी सक्रिय हो गयी और योजनाबद्ध तरीके से उसे पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे गहन पूछताछ शुरू की. जिसमें कई अहम जानकारियां सामने आयी हैं.

निशानदेही पर तीन और हिरासत में

सोनू से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने धनबाद के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की. इस दौरान तीन अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वे प्रिंस खान के नेटवर्क में किस भूमिका में काम कर रहे थे. सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए लोगों का संबंध रंगदारी वसूली और रकम के लेनदेन से हो सकता है.

कई ठिकानों पर लगातार छापेमारी

एसआइटी की टीम धनबाद के विभिन्न इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस को आशंका है कि प्रिंस खान का नेटवर्क अब भी जिले में सक्रिय है और उसके गुर्गे अलग-अलग नामों से कारोबारियों व ठेकेदारों से रंगदारी वसूलने की कोशिश कर रहे हैं.

नेटवर्क तोड़ने की रणनीति पर काम

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोनू की गिरफ्तारी से प्रिंस खान के नेटवर्क के आर्थिक तंत्र को बड़ा झटका लग सकता है. एसआइटी अब उन लोगों की पहचान करने में जुटी है, जो सीधे या परोक्ष रूप से गिरोह को आर्थिक मदद पहुंचा रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >