Dhanbad News: कनकनी में ग्रामीणों के विरोध के बाद सड़क निर्माण कार्य बंद

Dhanbad News: बीसीसीएल एरिया-5 के कनकनी क्षेत्र में संचालित एक आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा ओबी डंपिंग के लिए एकड़ा नदी के जल प्रवाह को बाधित कर सड़क निर्माण किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया.

पुटकी, बीसीसीएल एरिया-5 के कनकनी क्षेत्र में संचालित एक आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा ओबी डंपिंग के लिए एकड़ा नदी के जल प्रवाह को बाधित कर सड़क निर्माण किए जाने के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. सूचना पर मेयर संजीव सिंह पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. मेयर के हस्तक्षेप के बाद बीसीसीएल व संबंधित कंपनी प्रबंधन ने तत्काल काम को रोक दिया. मेयर ने कहा कि बिना उचित योजना, तकनीकी अध्ययन एवं आवश्यक स्वीकृति के नदी के प्राकृतिक जल प्रवाह को बाधित कर सड़क निर्माण करना पर्यावरण एवं स्थानीय जनहित के विरुद्ध है. उन्होंने कहा कि जब तक इस संबंध में सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया जाता और ग्रामीणों की आपत्तियों का समाधान नहीं होता, तब तक कार्य नहीं होने दिया जाएगा. मौके पर बीसीसीएल के अधिकारियों के अलावा स्थानीय पार्षद सुनैना पासवान, आजसू पार्टी नगर अध्यक्ष जीतू पासवान, महानगर उपाध्यक्ष संतोष पासवान, महंत पांडे, राजू पांडेय, उमेश हेलीवाल, आलोक राय, राजेश पाठक, मुकेश पासवान, दानी सिंह, शैलेश सिंह, रवींद्र पासवान, सन्नी, बबलू पासवान, सूरज पासवान, रवि पासवान, राज पासवान सहित गोपालीचक नंबर-1 एवं 2,करकेंद खटाल तथा आसपास के क्षेत्रों से लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >