Dhanbad News: गैस एजेंसी के कार्यालय खुलने से पहले लग रही कतार, इंडक्शन चूल्हे की बढ़ी मांग

Dhanbad News: रसोई गैस सिंलिंडर की किल्लत से कोयलांचल में अफरा-तफरी का माहौल, घर में रखे खाली सिलिंडर भरवाने एजेंसी पहुंच रहे लोग, तीन दिनों में इंडक्शन चूल्हे की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी.

धनबाद, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका युद्ध की खबरों के बीच कोयलांचल में रसोई गैस को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. धनबाद में कई गैस एजेंसियों में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत की स्थिति बनने लगी है. हालात यह है कि गैस एजेंसी के दफ्तर खुलने के पहले ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग जा रही है. अफवाहों के बीच उपभोक्ता घर में रखे खाली सिलिंडर को भी भरवाने के लिए एजेंसियों की ओर दौड़ रहे हैं. वहीं अचानक बढ़ी मांग से एजेंसियों पर दबाव बढ़ गया है. कई उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर नहीं मिलने से परेशानी हो रही है. बता दें कि धनबाद जिले में कुल 31 गैस एजेंसी हैं, वहीं उपभोक्ता की संख्या छह लाख 40 हजार है.

कालाबाजारी की शिकायत

इधर, गैस सिलिंडर की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आने लगी हैं. शहर में रसोई गैस निर्धारित कीमत से 400 से 500 रुपये अधिक कीमत पर मिलने की चर्चा है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उपभोक्ताओं के बीच इसे लेकर नाराजगी देखी जा रही है.

वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी

दूसरी ओर संकट की आशंका के बीच लोग वैकल्पिक व्यवस्था की तलाश में जुट गये हैं. बाजार में इंफ्रा इंडक्शन चूल्हों की मांग अचानक बढ़ गयी है. दुकानदारों के अनुसार पिछले तीन दिनों में इंडक्शन चूल्हों की कीमत में करीब 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. कई दुकानों में इंडक्शन चूल्हे का स्टॉक भी तेजी से खत्म होने लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >