Dhanbad News: गुणवत्तापूर्ण कोयला उपलब्ध कराना व समय से डिस्पैच सुनिश्चित करना प्राथमिकता : सीएमडी

Dhanbad News: बीसीसीएल ने उपभोक्ताओं के साथ की संवादात्मक बैठक, मिले कई सुझाव, कोयला उठाव पर 100 से 600 रुपया प्रति टन तक कैश डिस्काउंट योजना की दी जानकारी.

धनबाद, कोयला डिस्पैच को बढ़ावा देने और उपलब्ध कोयला स्टॉक के प्रभावी क्लीयरेंस के उद्देश्य से बीसीसीएल द्वारा कोयला नगर स्थित अन्नपूर्णा हॉल में शनिवार को एनआरएस लिंकेज व कोल इंडिया एसडब्ल्यूएमए इ-ऑक्शन उपभोक्ताओं के साथ संवादात्मक बैठक आयोजित की गयी. कंपनी से जुड़े कोयला व्यवसायियों, विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों और उपभोक्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया. साथ ही अपने सुझाव भी साझा किये.

अध्यक्षीय संबोधन में सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि बीसीसीएल अपने सभी उपभोक्ताओं और हितधारकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. कहा कि पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण कोयला उपलब्ध कराना और समयबद्ध डिस्पैच सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है. उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुरूप सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए कंपनी निरंतर प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के संवादात्मक मंच कंपनी और उपभोक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और विश्वास को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है. बीसीसीएल द्वारा उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कराये जा रहे प्रावधानों, सुविधाओं और प्रोत्साहनात्मक पहलों की जानकारी भी साझा की गयी. बताया गया कि पावर सेक्टर के अतिरिक्त कंपनी एनआरएस लिंकेज और ऑक्शन उपभोक्ताओं को अधिक मात्रा में कोयला डिस्पैच बढ़ाने की दिशा में प्रयास कर रही है. एनआरएस लिंकेज ऑक्शन के तहत बड़ी मात्रा में कोयला ऑफर किया जा रहा है और हाल ही में आयोजित ट्रेंच-IX में विभिन्न क्षेत्रों के लिए लगभग 20 मिलियन टन कोयले की पेशकश की गयी है. इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैय्या, निदेशक (तकनीकी-संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) राजेश कुमार, महाप्रबंधक (मार्केटिंग एवं सेल्स) हितेश वर्मा सहित सभी क्षेत्रों के महाप्रबंधक, एरिया सेल्स ऑफिसर्स, क्षेत्रीय सेल्स विभाग के प्रतिनिधि तथा मुख्यालय के मार्केटिंग एवं सेल्स विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

कैश डिस्काउंट का भी लाभ

प्रतिस्पर्धात्मकता बनाये रखने के लिए बीसीसीएल द्वारा इ-ऑक्शन के तहत कोयला उठाव पर आकर्षक कैश डिस्काउंट योजना भी लागू की गयी है. इस योजना के तहत उठाव की मात्रा के आधार पर 100 से 600 प्रति टन तक की छूट दी जा रही है. बैठक में कोयला उठाव की प्रक्रिया को समयबद्ध और सुचारु बनाने, परमिट स्वीकृति में तेजी लाने तथा कोयले की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई. अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन और जिला खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर परमिट स्वीकृति दो से तीन दिनों के भीतर सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है. कार्यक्रम को कंपनी के अन्य निदेशकों ने भी संबोधित किया और उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण तथा प्रेषण व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहरायी. स्टील सेक्टर में कोयला डिस्पैच बढ़ाने के संकल्प व धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >