धनबाद, पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) एवं अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय, धनबाद के समन्वय से शुक्रवार को होटल वेडिंग बेल्स, धनबाद में ‘एनपीएस – कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र तथा नैनो यूनिट्स आउटरीच कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया.
पीएफआरडीए के अधिकारी तिरुमारेड्डी वामसी एवं सुविज्ञ कुमार, बैंक ऑफ इंडिया के उप आंचलिक प्रबंधक अव्रतानु चंदा, एसबीआइ के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज कुमार, झारखंड ग्रामीण बैंक के वरिष्ठ अधिकारी बरुण मोदी, एसएलबीसी झारखंड के प्रतिनिधि अभिजीत टंडन, जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड से शिवांगी शुभम, अग्रणी जिला प्रबंधक अमित कुमार विशेष रूप से मौजूद थे. कार्यक्रम में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. एलडीएम अमित कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की. बैंक ऑफ इंडिया के उप आंचलिक प्रबंधक अव्रतानु चंदा ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला. एसबीआइ के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज कुमार ने एनपीएस संचय के महत्व पर विशेष जोर दिया. एसएलबीसी झारखंड के अभिजीत टंडन ने असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए एनपीएस के महत्व पर प्रकाश डाला.Dhanbad News: एनपीएस का लाभ उठायें लोग, वृद्धावस्था में मिलेगा लाभ : वामसी

Dhanbad News: एनपीएस का लाभ उठायें लोग, वृद्धावस्था में मिलेगा लाभ : वामसी
Copied link
Dhanbad News: एनपीएस, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र तथा नैनो यूनिट्स का आउटरीच कार्यक्रम, कार्यक्रम में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.