धनबाद, 16 साल पुराने हत्या के एक मामले में राजस्थान की एक अदालत के आदेश पर धनबाद थाना में दो मई को प्राथमिकी दर्ज की गयी. परिजन मुकदमा दर्ज कराने के लिए लगातार धनबाद से राजस्थान के पाली तक चक्कर लगाते रहे. पाली जिले के हाल पुराना हाउसिंग बोर्ड कृषि मंडी के पीछे रहने वाली मधु के अनुसार, उनके पति संपत राज को लक्ष्मण जोशी, उनकी पत्नी कांता, मीना, भगवती उर्फ बबली राजपुरोहित, श्याम नाई सहित अन्य लोग ‘घूमने’ के बहाने अपने साथ चलने के लिए बोले. कहा कि वे लोग 4-5 दिनों में लौट आयेंगे. सभी आरोपी संपत को टैक्सी में बैठाकर ले गये, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी वह घर नहीं लौटे. जब मधु ने आरोपियों से पूछताछ की, तो उन्हें अलग-अलग तरह की बातें बतायीं.
Dhanbad News: धोखे से राजस्थान से लाकर धनबाद में की थी हत्या, 16 वर्ष बाद प्राथमिकी दर्ज

Dhanbad News: धोखे से राजस्थान से लाकर धनबाद में की थी हत्या, 16 वर्ष बाद प्राथमिकी दर्ज
Copied link
Dhanbad News: संपत राज मामले में राजस्थान की एक अदालत ने दिया था कार्रवाई का आदेश, मृतक की पत्नी पाली निवासी मधु ने पांच से अधिक लोगों को बनाया आरोपित.