Dhanbad News: राजभाषा हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग सभी का दायित्व : रमैया

Dhanbad News: बीसीसीएल में राजभाषा समिति की तिमाही समीक्षा बैठक, कतरास एरिया व सचिवालय को मिला चल वैजयंती शील्ड.

धनबाद, बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में बुधवार को कॉर्पोरेट स्तरीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक हुई. इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 की अंतिम तिमाही के दौरान राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा की गयी. अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया ने की. उन्होंने कहा कि राजभाषा हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग हम सभी का दायित्व है. कंपनी के सभी विभागों के सम्मिलित प्रयासों से ही हिंदी का व्यापक प्रचार-प्रसार और उसका सतत विकास संभव है. उन्होंने अधिकारियों को दैनिक प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के अधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया. जनवरी से मार्च 2026 की अवधि के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली इकाइयों को चल वैजयंती शील्ड से सम्मानित किया गया. मुख्यालय स्तर पर सचिवालय (निदेशक मानव संसाधन) तथा क्षेत्रीय स्तर पर कतरास एरिया को यह सम्मान दिया गया. बैठक में पिछली तिमाही की अनुपालन रिपोर्ट, हिंदी प्रगति रिपोर्ट तथा क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित कार्यशालाओं की समीक्षा की गयी. इसके साथ ही राजभाषा नियम 1976 के अनुपालन, हिंदी शाखा के सुदृढ़ीकरण और जांच बिंदुओं के निर्धारण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गयी. अधिकारियों ने राजभाषा के अधिक प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए. प्रबंधक (राजभाषा) उदयवीर सिंह के स्थानांतरण अवसर पर अधिकारियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं. संचालन महाप्रबंधक (राजभाषा) मनीष मिश्रा ने किया तथा समापन सत्र में आगामी तिमाही की कार्ययोजना प्रस्तुत की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >