धनबाद, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) ने बुधवार को ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए चयनित लिए 181 अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है. विश्वविद्यालय व इसके अंगीभूत कॉलेजों में अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने वाले चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन छह, सात और आठ मई को बीबीएमकेयू कैंपस, भेलाटांड़ में होगा. विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार छह को चयनित आवेदन संख्या एक से 60, सात को 61 से 120 व आठ मई को 121 से 180 तक के अभ्यर्थियों का सत्यापन किया जाएगा. सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर एक बजे से अपराह्न 3.30 बजे तक दो स्लॉट में प्रक्रिया चलेगी. अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से 15 मिनट पहले पहुंचना होगा. अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी, 10वीं, 12वीं, स्नातक की मार्कशीट व प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, जाति, आवासीय व आरक्षण प्रमाणपत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति और स्वप्रमाणित छायाप्रति लानी होगी. अनुपस्थित रहने पर अभ्यर्थिता रद्द मानी जाएगी.
Dhanbad News: बीबीएमकेयू में ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित 181 विद्यार्थियों की सूची जारी

Dhanbad News: बीबीएमकेयू में ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित 181 विद्यार्थियों की सूची जारी
Copied link
Dhanbad News: छह से आठ मई तक होगा दस्तावेज सत्यापन, अनुपस्थित रहने पर अभ्यर्थिता रद्द मानी जाएगी.