Dhanbad News: मतदाता सूची मैपिंग नहीं करायी तो कट सकता है नाम

Dhanbad News: जिले सहित राज्य में संभावित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) से पहले मतदाता सूची मैपिंग को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है.

धनबाद, जिले सहित राज्य में संभावित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) से पहले मतदाता सूची मैपिंग को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है. जिला निर्वाचन शाखा के निर्देश पर 2003 की मतदाता सूची को 2024 की वर्तमान सूची से जोड़ा जा रहा है, लेकिन धनबाद और झरिया में यह कार्य काफी धीमा है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने जिले के सभी मतदाताओं से अपने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से संपर्क कर अपना नाम पूर्व एसआइआर 2003 के मतदाता सूची से वर्तमान मतदाता सूची के साथ मैपिंग कराने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा की यदि मतदाता समय पर अपने बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर मैपिंग नहीं कराते हैं, तो एसआइआर के दौरान उन्हें बार-बार सुनवाई में आना पड़ सकता है और अनुपस्थित रहने पर उनका नाम मतदाता सूची से हट भी सकता है. बीडीओ व सीओ से संपर्क कर भी मैपिंग संभव जिला प्रशासन के अनुसार जिन मतदाताओं का नाम अभी तक 2003 की सूची से मैप नहीं हुआ है, वे तुरंत अपने बीएलओ से संपर्क करें. यदि बीएलओ से संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो संबंधित प्रखंड या अंचल के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (बीडीओ व सीओ) या विधानसभा स्तर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (इआरओ) कार्यालय में जाकर सहायता ली जा सकती है. इसके अलावा टोल फ्री नंबर 0326-1950 पर कॉल कर या मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट ceo.jharkhand.gov.in से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है. डीसी ने बताया कि मैपिंग नहीं कराने से मतदाता को एसआइआर के समय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही उनको सुनवाई में बार बार आना पड़ सकता है. सुनवाई में नहीं आने पर उनका नाम मतदाता सूचि से कट भी सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >