PHOTOS: सुभाष चौक क्रॉसिंग खुलने के दूसरे दिन भी जाम से कराहता रहा गोविंदपुर, बड़े हादसे का अंदेशा

Dhanbad News: धनबाद के सुभाष चौक क्रॉसिंग के खुलने के एक दिन बाद भी जाम की समस्या दूर नहीं हुई है. दूसरे दिन भी गोविंदपुर जाम से कराहता रहा.

Dhanbad News: धनबाद के गोविंदपुर बाजार स्थित सुभाष चौक क्रॉसिंग खुलने के दूसरे दिन शनिवार को भी जाम से गोविंदपुर कराहता रहा. सुबह से शाम तक जीटी रोड (एनएच-19) के कोलकाता एवं दिल्ली लेन पर जाम लगा रहा. दोनों लेन पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही. उसमें फंसे वाहन दिन भर रेंगते रहे. जीटी रोड के जाम का जबरदस्त प्रभाव धनबाद रोड, टुंडी रोड, बलियापुर रोड एवं साहेबगंज रोड पर भी पड़ा.

चौक पर बढ़ा चौतरफा दबाव

सुभाष चौक क्रॉसिंग खुलते ही चौक पर चौतरफा दबाव आ गया. टुंडी रोड से आने वाले वाहन धनबाद, बरवाअड्डा, बलियापुर या निरसा की ओर जाने के लिए इसी चौक से मुड़ने लगे. यही हाल बलियापुर की ओर से आने वाले वाहनों का भी रहा. टुंडी या बलियापुर की ओर से आने वाले वाहनों को चालक मनमाने ढंग से चौक क्रॉस करते रहे. इससे जाम की समस्या और भी विकराल होती गयी. व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस कहीं नजर नहीं आयी. शुक्रवार की शाम अत्यधिक जाम लगने पर कुछ देर के लिए पुलिस ने व्यवस्था संभाली थी, जिससे कुछ राहत भी मिली थी. परंतु, शनिवार को वह भी नदारद रही.

लोगों को आवाजाही में हुई परेशानी

गोविंदपुर ऊपर बाजार से साहेबगंज मोड़ तक जीटी रोड (एनएच-19) पर एक किलोमीटर सड़क पर जाम की वजह से दिन भर गाड़ियां रेंगती रहीं. शनिवार को दिन भर यहां रह-रह कर जाम लगता रहा. इससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम में एंबुलेंस से लेकर स्कूली के बस भी जाम में फंस गये थे. इस चौराहे पर अफरा-तफरी की स्थिति है, जिससे यहां कभी भी बड़े हादसे का अंदेशा जताया जा रहा है. ट्रक, कार व बाइक सवार वाले मनमाने ढंग से क्रॉसिंग से बलियापुर रोड या टुंडी रोड की तरफ अपनी गाड़ी मोड़ दे रहे हैं. इस वजह से जीटी रोड का दिल्लीकोलकाता लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है.

वाहन चालकों की मनमानी चरम पर

यह जाम तब और खतरनाक रूप अख्तियार कर लेता है, जब रतनपुर की ओर से बाजार आने वाले ऑटो या दूसरे चार चक्का वाहन ऊपर बाजार मोड़ से घूमकर बाजार आने के बजाय साहिबगंज मोड़ से ही रांग साइड चलकर बाजार आ जाते हैं. यह सड़क दुर्घटना के लिए तो खतरनाक है ही, जाम को भी भयंकर बना देता है. रॉन्ग साइड ड्राइव पर सख्ती से पाबंदी लगाकर सड़क दुर्घटना तथा जाम को कम कर सकते हैं. बाजार के दुकानदारों ने बताया कि बिना व्यवस्था व ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के मुख्य क्रॉसिंग खोल देने से बाजार में जाम की समस्या और बढ़ गयी है. गोविंदपुर के सुभाष चौक के चौराहे, ऊपर बाजार व साहेबगंज मोड़ पर लगभग 10 ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जरूरत है.

इस वजह से लग रहा जाम

जाम लगने की वजह ट्रैफिक पुलिस के जवानों की क्रॉसिंग पर तैनाती नहीं होना, रांग साइड से कुछ वाहनों का आवागमन, चौड़ीकरण के नाम पर सड़क पर बने गड्ढे, टुंडी व बलियापुर रोड की फुटपॉथ का अतिक्रमण, मुख्य बाजार में सड़क किनारे टेंपो व दुकानें लगना है.

रोजाना यात्रियों को हो रही है परेशानी

जाम की वजह से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों के साथ-साथ मरीज, स्कूल जाने वाले बच्चे, काम पर जाने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

एलिवेटेड रोड ही एक मात्र विकल्प, ट्रैफिक पुलिस की हो तैनाती

गोविंदपुर के लोगों ने कहा कि हम लोगों ने सिर्फ सुभाष चौक क्रॉसिंग खोलने की ही मांग नहीं की थी. इसके साथ ही हम लोगों की मांग सुभाष चौक के निकट जेब्रा लाइन बनाने, चौक पर सिग्नल लाइट लगाने, सुभाष चौक, ऊपर बाजार मोड़ व साहिबगंज रोड मोड़ में ट्रैफिक पुलिस तैनात करने तथा बाजार में जीटी रोड के किनारे की फुटपाथ दुकानों को माडा मैदान में स्थानांतरित करने की भी मांग की थी, परंतु एनएचएआइ ने सुभाष चौक क्रॉसिंग खोलकर सिर्फ एक मांग ही स्वीकार की, जिससे स्थिति इतनी भयंकर में बनती जा रही है. लोगों का मानना है कि इसका एकमात्र विकल्प एलिवेटेड रोड ही है. जब तक एलिवेटेड रोड का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक चौक पर ट्रैफिक पुलिस तैनात किया जाए.

ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण

जिला परिषद सदस्य सोहराब अंसारी ने कहा कि गोविंदपुर प्रशासन की विफलता के कारण पिछले दो दिनों से सड़क जाम लग रहा है. एनएचएआइ ने जानलेवा ठाकुरबारी क्रॉसिंग को बंद कर एवं सुभाष चौक क्रॉसिंग को खोलकर सराहनीय काम किया है, परंतु प्रशासन की मुस्तैदी नहीं होने से जाम की यह स्थिति है. दो दिनों के जाम के बाद भी यहां ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति नहीं की गई है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है.

जाम की समस्या पर सिंदरी विधायक ने एसएसपी से की बात

सिंदरी के माले विधायक बबलू महतो ने गोविंदपुर में जीटी रोड के भीषण जाम को लेकर शनिवार को एसएसपी से बात की और सुभाष चौक पर ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति की अपील की. विधायक ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था होने से जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा. जाम रहने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है. स्कूली बसों का गोविंदपुर बाजार में प्रवेश नहीं होने से बच्चों को ज्यादा कठिनाई हो रही है. जाम में एंबुलेंस भी फस जा रहे हैं. एसएसपी ने विधायक को कहा कि गोविंदपुर में ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति कर दी जायेगी. इससे जाम की समस्या का समाधान होगा.

Also Read

DHANBAD NEWS : पीजी गणित विभाग की छात्रा अंजलि प्रकाश ओवर ऑल टॉपर

DHANBAD NEWS : सुपर स्पेशियलिटी के लिए 46 विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी नियुक्ति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >