धनबाद, स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना, मुख्यमंत्री मुफ्त डायग्नोस्टिक एवं रेडियोलॉजी जांच योजना व मुख्यमंत्री मुफ्त सर्वाइकल कैंसर एवं अन्य कैंसर स्क्रीनिंग योजना के तहत धनबाद जिले को दाे करोड़ 50 लाख रुपये आवंटित किये हैं. इस संबंध में विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह द्वारा आदेश जारी किया गया है. आदेश के अनुसार धनबाद समेत राज्य के विभिन्न जिलों को कुल 20 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गयी है. धनबाद में इस राशि की निकासी एवं व्ययन की जिम्मेदारी सिविल सर्जन को सौंपी गयी है. इस फंड से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज, मुफ्त पैथोलॉजिकल जांच, डायग्नोस्टिक टेस्ट और रेडियोलॉजी सेवाओं का लाभ मिलेगा. सरकारी निर्देश के अनुसार वैसे मरीज जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय लगातार तीन वर्षों तक आठ लाख रुपये से कम है, उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा. विभागीय संकल्प में सूचीबद्ध गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को चिकित्सा सहायता अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा.
Dhanbad News: मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के लिए धनबाद को 2.5 करोड़ का आवंटन
Dhanbad News: आठ लाख वार्षिक आय वाले मरीज होंगे पात्र, धनबाद समेत राज्य के विभिन्न जिलों को कुल 20 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गयी है.
