Dhanbad News: प्रयागराज मंडल में यार्ड री-मॉडलिंग कार्य को लेकर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

Dhanbad News: प्रयागराज छिवकी स्टेशन के रास्ते मार्ग परिवर्तित निम्नलिखित ट्रेनों का प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 02 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है.

धनबाद, उत्तर मध्य रेलवे में प्रयागराज मंडल के प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग कार्य किया जाना है, जिस कारण कई ट्रेनों के मार्ग को बदला गया है. 30 अप्रैल को गोमो के रास्ते चलने वाली आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12816 आनंद विहार- पूरी नंदन कानन एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन गाजियाबाद- मुरादाबाद- लखनऊ चारबाग- वाराणसी- प दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के रास्ते किया जायेगा. वहीं 30 अप्रैल को धनबाद के रास्ते चलने वाली बाड़मेर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12324 बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ चारबाग-वाराणसी- प दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के रास्ते किया जायेगा. प्रयागराज छिवकी स्टेशन के रास्ते मार्ग परिवर्तित निम्नलिखित ट्रेनों का प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 02 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है.

प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर आगमन-प्रस्थान

18609 रांची- मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस आगमन 10.30 -प्रस्थान10.32, 18610 मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस- रांची एक्सप्रेस आगमन16.00 प्रस्थान16.02, 12307 हावड़ा- जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12.00-12.02, 22308 बीकानेर- हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस16.11-16.13 और 12987 सियालदह- अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस आगमन11.30 व प्रस्थान 11.32 बजे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >