ढुलू महतो के संसदीय क्षेत्र धनबाद में भाजपा को बड़ा झटका, 6 में 2 सीट पर ही मिली जीत

Dhanbad News: झारखंड विधानसभा चुनाव में ढुलू महतो के संसदीय क्षेत्र धनबाद में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. 6 में से सिर्फ 2 सीट पर ही जीत मिली.

Dhanbad News|Jharkhand Election Results 2024 Explained|झारखंड विधानसभा चुनाव में धनबाद संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा है. यहां की 6 विधानसभा सीटों में से भाजपा को केवल 2 पर ही जीत मिली है. बाकी 4 सीटें महागठबंधन (झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)(लिबरेशन) के हिस्से में गयीं.

Dhanbad News| 2019 में भाजपा ने जीती थी 6 में से 5 सीटें

धनबाद लोकसभा क्षेत्र में धनबाद, झरिया, सिंदरी, निरसा के अलावा बोकारो जिले के बोकारो एवं चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र आते हैं. वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा ने धनबाद, सिंदरी, निरसा, बोकारो एवं चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र पर कब्जा जमाया था. कांग्रेस को सिर्फ झरिया सीट पर सफलता मिली थी.

2024 में भाजपा को सिर्फ 2 सीट पर मिली जीत

इस बार यानी वर्ष 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा केवल धनबाद, झरिया सीट ही जीत पायी. महागठबंधन ने सिंदरी, निरसा, बोकारो एवं चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र पर कब्जा जमाया. निरसा एवं सिंदरी सीट पर भाकपा माले विजयी रही. कांग्रेस ने बोकारो तथा झामुमो ने चंदनकियारी में जीत हासिल कर भाजपा नेतृत्व को सकते में डाल दिया.

पीएम मोदी समेत कई स्टार प्रचारकों ने किया था प्रचार

भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने इस क्षेत्र में पार्टी के सभी बड़े स्टार प्रचारक पहुंचे थे. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंदनकियारी में चुनावी सभा को संबोधित किया था. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हिमंता विश्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी यहां प्रचार करने आये थे. इसके अलावा सहयोगी दल लोजपा (आर) के अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी यहां सभा करने आए थे.

सांसद ढुलू महतो की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी

लोकसभा चुनाव में धनबाद संसदीय क्षेत्र में भाजपा को सभी 6 सीटों पर भारी बढ़त मिली थी. लगभग छह माह बाद हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा अपना प्रदर्शन दोहरा नहीं पायी. यह चुनाव धनबाद के सांसद ढुलू महतो की प्रतिष्ठा से भी जुड़ा था. सांसद के बड़े भाई शत्रुघ्न महतो बाघमारा से भाजपा प्रत्याशी थे. बाघमारा में भाजपा को बड़ी जीत दिलाकर सांसद ने अपनी प्रतिष्ठा बचायी. धनबाद संसदीय क्षेत्र की 4 सीटों पर भाजपा की पराजय से उन्हें भी झटका लगा है. सबसे खराब स्थिति चंदनकियारी में रही, जहां भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी तीसरे नंबर पर रहे.

Also Read

धनबाद की 6 विधानसभा सीट पर थे 80 प्रत्याशी, 65 की जमानत जब्त, 50 को NOTA से भी कम वोट

कल्पना सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाने की मांग, जानें क्या बोले बहादुर उरांव

झारखंड समेत 16 राज्यों में आदर्श आचार संहिता खत्म, चुनाव आयोग ने राज्यों को भेजी चिट्ठी

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन होंगे शामिल, जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >