Dhanbad News: 11वीं का परिणाम घोषित, 99.32 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए प्रमोट
Dhanbad News: राज्य में सातवें स्थान पर रहा जिला : इसमें से 24994 परीक्षा में शामिल हुए थे. इसमें से 24826 को सफलता मिली है, जबकि 122 अनुपस्थित थे. मार्जिनल 168 रहे है.
Dhanbad News: 11वीं का परिणाम घोषित, 99.32 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए प्रमोट
धनबाद, 11वीं का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया है. परीक्षा में 99.32 प्रतिशत विद्यार्थी प्रमोट हुए है. राज्य में धनबाद सातवें नंबर पर रहा है. 11वीं में 25116 विद्यार्थी नामांकित थे. इसमें से 24994 परीक्षा में शामिल हुए थे. इसमें से 24826 को सफलता मिली है, जबकि 122 अनुपस्थित थे. मार्जिनल 168 रहे है.
छात्रों का रहा बेहतर प्रदर्शन
इस बार छात्रों का बेहतर प्रदर्शन रहा. 99.36 प्रतिशत छात्र व 99.29 प्रतिशत छात्राएं सफल रही. 2025 की बात करें तो सफलता पाने वाले छात्रों का प्रतिशत 99.23 और छात्राओं का प्रतिशत 99.37 था. इस वर्ष 11वीं में कुल 11561 छात्र और 13555 छात्राएं थी. इसमें 11512 छात्र व 13487 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे. इसमें से 11437 छात्र और 13387 छात्राएं प्रमोट हुए. सफल हुए 24826 परीक्षार्थियों में सबसे बेहतर प्रदर्शन छात्रों का रहा है. परीक्षा में 11561 छात्रों को सफलता मिली है.
पिछले साल की तुलना में बेहतर रहा रिजल्ट
2025 की तुलना में इस साल रिजल्ट बेहतर रहा है. जिले के रिजल्ट में 0.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है. 2025 में जहां 99.31 प्रतिशत परीक्षार्थी प्रमोट हुए थे. वहीं इस साल 99.32 प्रतिशत प्रमोट हुए है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.