Dhanbad News: हत्या की राजनीति करने वालों का विरोध करना चाहिए : ढुलू महतो

Dhanbad News: झरिया में धनबाद सांसद का अभिनंदन समारोह

झरिया में सांसद का स्वागत करते लोग.

Dhanbad News: झरिया में धनबाद सांसद का अभिनंदन समारोह

-दो नंबर के धंधा करने वालों से रंगदारी ले कर गरीबों में बांट रहे हैं कुछ लोग-चंद पैसों की लालच में झरिया के अस्तित्व से समझौता नहीं करें

-झरिया के विकास के लिए हमेशा तैयार हैं

Dhanbad News:धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने कहा है कि हत्या की राजनीति करने वालों का हर स्तर पर विरोध होना चाहिए. अगर वे (सांसद) भी हत्या की राजनीति करते हैं तो उनका भी विरोध करें. सांसद ने यह बातें गुरुवार को झरिया चार नंबर टैक्सी स्टैंड में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कही. कार्यक्रम का आयोजन झरिया नगर भाजपा की तरफ से किया गया था. कर्यक्रम से पूर्व कतरास मोड़ से आभार यात्रा निकाली गयी जो विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए विशाल जनसभा में तब्दील हो गयी. सांसद ने बिनी किसी का नाम लिये कहा कि झरिया में दो नंबर धंधा से महीना लेकर गरीबों में बांटकर उनके सम्मान को कुचलने का काम किया जा रहा है. सब कुछ जानते हुए भी यदि लोग ऐसे लोगों का साथ देते हैं, तो हम भी पाप के भागीदार बनते हैं. झरिया की जनता से अपील करते हुए कहा कि कुछ पैसों के लालच में अपने भविष्य से समझौता नहीं करें और क्षेत्र के अस्तित्व को बचाने के लिए एकजुट रहें.

जमीन पर काम करने वालों को ही मिलता है सम्मान

सांसद ने कहा कि दो वर्ष के कार्यकाल के बाद भी जनता से मिल रहा प्रेम और सम्मान उनके लिए प्रेरणा है. जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि जमीन पर काम करने वालों को ही सम्मान मिलता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनता की उम्मीदों को पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने यह भी कहा कि यदि भविष्य में उनसे कोई गलती होती है ,तो जनता को पूरा अधिकार है कि रणधीर वर्मा चौक पर उनका पुतला दहन करें. कार्यक्रम का संचालन नितिन सिंह ने की. मौके पर सांसद प्रतिनिधि साधन महतो, महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, राजकुमार अग्रवाल, धर्मेंद्र रवानी, मंटू राम, विनोद पासवान, राजेश शर्मा, संजय वाल्मीकि, गणेश पासवान, प्रमोद तिवारी सहित कई नेता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >