धनबाद: जामाडोबा में सुबह-सुबह गोलीबारी, युवक घायल

Dhanbad News: धनबाद के जामाडोबा में शुक्रवार सुबह हुई गोलीबारी की घटना में रिक्की सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

जोड़ापोखर से गुलजार आलम/ नीरज की रिपोर्ट है

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले के जामाडोबा में अहले सुबह गोलीबारी की घटना सामने आई है. रिक्की सिंह पिता मोहन सिंह को अज्ञात हमलावरों ने छाती में गोली मार दी. गंभीर हालत में उसे एसएनएमएमसीएच ले जाया गया.

प्राथमिक इलाज के बाद रेफर

एसएनएमएमसीएच में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रिक्की सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया है. पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब 5 बजे की है. गोलीबारी के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. 

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही जोड़ापोखर पुलिस मौके पर पहुंची. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. हमलावरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है. पुलिस पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. सूत्रों के अनुसार, घटना का तार लोहा चोरी के कारोबार से जुड़ा हो सकता है. पुलिस ने इस मामले में कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी शुरू कर दी है. हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अभी आधिकारिक रूप से किसी कारण की पुष्टि नहीं की है. इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है.

यह भी पढ़ें: पिनराई विजयन पर ED की कार्रवाई के खिलाफ झारखंड में वामदलों का देशव्यापी आंदोलन, 29 मई से प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: गिरिडीह के सरिता देवी को CM के निर्देश पर मिली मदद, प्रशासन उठाएगा बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >