धनबाद से साइबर अपराधी गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल, पासबुक समेत कई चीजें बरामद

एसएसपी को साइबर गिरोह के सदस्य विक्रम कुमार दास के गोविंदपुर में होने की गुप्त सूचना मिली थी. एसएसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

प्रभात कुमार, धनबाद : धनबाद में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. साइबर पुलिस ने गोविंदपुर के बागसुमा से ठगी करने वाले विक्रम कुमार दास को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से विभिन्न कंपनी के 5 एंड्राइड मोबाइल, एचपी कंपनी का लैपटॉप, दो एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, पासबुक समेत 15 हजार रूपये नगद बरामद किया है. साइबर डीएसपी संजीव कुमार ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी.

एसएसपी को मिली थी गुप्त सूचना

साइबर डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि एसएसपी को साइबर गिरोह के सदस्य विक्रम कुमार दास के गोविंदपुर में होने की गुप्त सूचना मिली थी. एसएसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इसके बाद टीम ने गोविंदपुर के बागसुमा में छापेमारी करते हुए साइबर अपराधी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. बताया कि पकड़े गए अपराधी का गिरोह गोविंदपुर व निरसा क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम करता है. पुलिस अन्य अपराधियों की तलाश में जुट गई है. छापेमारी टीम में साइबर थाना प्रभारी प्रमोद पांडे, एसआइ गौरव कुमार, आरक्षी धर्मेंद्र कुमार, जय नारायण पंडित, अनिल कुमार, पंकज कुमार रजक शामिल थे.

Also Read: सरयू राय से आशीर्वाद लेने पहुंची धनबाद की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह और विधायक अनूप सिंह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >