धनबाद: भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का गुर्गा शैफी उर्फ मेजर फिर से 3 दिन के रिमांड पर

Dhanbad Crime News: प्रिंस खान के गुर्गे शैफी उर्फ मेजर को एक बार फिर तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया है. इस मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

शैफी उर्फ मेजर फिर 3 दिन के रिमांड पर

धनबाद से प्रतीक पोपट की रिपोर्ट

Dhanbad Crime News: धनबाद में कुख्यात भगौड़े प्रिंस खान के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. उसके गुर्गे शैफी उर्फ मेजर को एक बार फिर तीन दिनों के रिमांड पर लिया गया है. पूछताछ में कई अहम खुलासे हो रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. 

दूसरी बार मिला रिमांड 

धनबाद पुलिस को शैफी उर्फ मेजर की गिरफ्तारी के बाद पहले तीन दिनों का रिमांड मिला था. शनिवार को कोर्ट से फिर तीन दिनों का रिमांड हासिल किया गया है. धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 10 सदस्यीय विशेष टीम लगातार शैफी से पूछताछ कर रही है. 

नेटवर्क से जुड़े खुल रहे राज 

पूछताछ के दौरान प्रिंस खान के नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. अब तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जिनमें जमीन कारोबारी भी शामिल हैं. पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से कई हथियार भी बरामद किए हैं. 

पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी

जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ सफेदपोश और मीडिया से जुड़े लोगों की भी प्रिंस खान से सांठगांठ थी. ये लोग उसके संगठन को आर्थिक मदद देने के साथ-साथ धमकी भरे वीडियो के प्रचार-प्रसार में भी शामिल थे. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है. 

यह भी पढ़ें: दहशत फैलाने वाले उग्रवादी सलाखों के पीछे: ईरबा के पास रांची पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, हथियार और सिम बरामद

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में शक के नशे में पति बना ‘जल्लाद’, नुकीले तीर जैसे रॉड से पत्नी को गोदकर मार डाला!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >