Dhanbad Crime: धनबाद में बंद घर से चार जिंदा बम बरामद, हिरासत में लेकर युवक से पूछताछ

Dhanbad Crime: धनबाद पुलिस की टीम ने भौंरा सात नंबर में छापेमारी कर एक बंद घर से चार जिंदा बम बरामद किया है. पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक मुईजुद्दीन अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. सिंदरी अंचल के एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने कहा कि अभी छानबीन चल रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ चल रही है.

Dhanbad Crime: झरिया (विजय कश्यप)-धनबाद जिले के भौंरा ओपी क्षेत्र के भौंरा सात नंबर उर्दू स्कूल के पास एक बंद आवास से भौंरा पुलिस ने छापामारी कर चार जिंदा बम बरामद किया. पुलिस ने इस मामले में मुईजुद्दीन अंसारी नामक एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हिरासत में लिए गए युवक से पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी है कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए तो यह विस्फोटक पदार्थ नहीं रखा गया था. इस योजना में और कौन-कौन लोग शामिल हैं?

जांच में जुटी पुलिस


जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने कहा कि मामला बड़ा है. इसीलिए इस मुद्दे पर वरीय पुलिस अधिकारी ही ज्यादा जानकारी दे सकते हैं. सिंदरी अंचल के एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने कहा कि अभी छानबीन चल रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ चल रही है. इसके बाद ही विशेष जानकारी दी जा सकेगी.

ये भी पढ़ें: Dhanbad News: बैठक बुला नहीं पहुंचे सिविल सर्जन, भड़के रक्तदाता संगठनों के प्रतिनिधि

छापामारी दल में ये थे शामिल


छापामारी दस्ते में जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार, भौरा ओपी प्रभारी सुमन सौरभ और एसआई संतोष कुमार दलबल के साथ शामिल थे.

ये भी पढ़ें: Dhanbad News: देवउठनी एकादशी आज, पांच को कार्तिक पूर्णिमा

ये भी पढ़ें: Dhanbad News: कांग्रेस ने इंदिरा गांधी व सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >