Dhanbad News : 20 वोटों से जीतकर धनबाद- बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज का पुनः अध्यक्ष बने शंकर दयाल

10वां महाधिवेशन सह 32वां स्थापना दिवस समारोह आयोजन

पुटकी. धनबाद- बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज का 10वां महाधिवेशन सह 32वां स्थापना दिवस समारोह में त्रिवर्षीय चुनाव शांति पूर्ण संपन्न हो गया. जनमेजय सिंह ने शंकर दयाल देव को 20 वोटों से हराकर पुनः अध्यक्ष पद पर काबिज हो गये. कार्यकारी अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह ने परमेन्द्र सिंह को 56 वोट, महामंत्री पद पर शिरिष सिंह ने रंजीत सिंह को 41 वोट, संगठन मंत्री पद पर रघुनाथ सिंह ने अविनाश प्रसाद सिंह को 5 वोट व कोषाध्यक्ष पद पर राम चरित्र सिंह ने गोपाल सिंह को 3 वोट से हराकर चुनाव जीत लिया. विजयी प्रत्याशियों को चुनाव पर्यवेक्षक सेवानिवृत्त जज रामनारायण सिंह, राधानाथ राय, अनिल सिंह, दुर्गा चरण सिंह, कामता प्रसाद सिंह ने प्रमाणपत्र दिया. मौके पर जिप सदस्य प्रतिनिधि शेखर सिंह, मनोज सिंह, रमेश सिंह ( दोनों मुखिया ), सूर्यनारायण सिंह, सुधीर सिंह, चक्रधर सिंह, मधुसूदन सिंह, विकास सिंह, श्याम शंकर सिंह, पीएन सिंह, गुलेन सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद थे.

97 वोटरों ने डाला वोट :

105 वोटरों में 97 ने मतदान किया. दो मत रद्द किये गये. नये अध्यक्ष ने कहा कि अगली बैठक में शेष पद संयुक्त महामंत्री, सह संगठन मंत्री, सह कोषाध्यक्ष, अंकेक्षक व पांच-पांच हर जोन से उपाध्यक्ष, सचिव व सलाहकार सदस्यों का चयन किया जायेगा. विदित हो कि गत 13 फरवरी को मुनीडीह राजपूत भवन में अधिवेशन के दौरान डेलीगेट चयन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए हंगामा हुआ था. इसके पश्चात अधिवेशन व चुनाव स्थगित कर दिया गया था. जिप प्रतिनिधि शेखर सिंह के प्रयास से मामले का पटाक्षेप हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >